Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एल 2 एम्पुरान' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'एल-2 : एम्पुरान' ने अपने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद इनमें बदलाव संभव है।

28 Mar 2025

एल 2 एम्पुरान' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल-2 एम्पुरान' 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और बाक्स आफिस पर शुरुआत भी अच्छी रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'एल-2 : एम्पुरान' ने अपने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद इनमें बदलाव संभव है। फिल्म ने मलयालम में 19.45 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.2 करोड़ रुपये, तमिल में 80 लाख रुपये, हिंदी में 50 लाख रुपये और कन्नड़ में 8 लाख रुपये का कारोबार किया। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

'एल 2 एम्पुरान' ने पहले ही दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 19.45 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह अब पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पृथ्वीराज की 'द गोट लाइफ' के पास था, जिसने ओपनिंग डे पर 7.6 करोड़ रुपये कमाए थे। गौरतलब है कि 'एल 2 एम्पुरान' का निर्देशन पृथ्वीराज ने किया है। यह वर्ष 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है।

'एल2 एम्पुरान' 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है, जो सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में मोहनलाल के किरदार की कहानी को और गहराई से पेश किया गया है, जिससे इसकी नैरेटिव पहले से अधिक विस्तृत हो गई है। फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है और इसमें मोहनलाल के साथ टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन और मंजू वारियर जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एल 2 एम्पुरान' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'एल-2 : एम्पुरान' ने अपने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक रिपोर्ट आने के ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News